पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • छात्रवृत्ति के लिए आवेदन 30 तक

छात्रवृत्ति के लिए आवेदन 30 तक

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
महासमुंद| छत्तीसगढ़राज्य में संचालित समस्त शासकीय, अशासकीय उच्चतर माध्यमिक शाला, महाविद्यालय, विश्वविद्यालय, इंजीनियरिंग मेडिकल कॉलेज, आईटीआई, पॉलिटेक्निक में अध्ययनरत अनुसूचित जाति, जनजाति एवं पिछड़ा वर्ग के विद्यार्थियों को विभाग द्वारा संचालित पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति वितरण की पात्रता है। छात्रवृत्ति की स्वीकृति एवं वितरण की कार्रवाई ट्राइवल डाट सीजी डाट जीओवी डाट इन, स्कॉलरशीप वेबसाईट पर ऑनलाईन प्रारंभ की गई है। पंजीयन के लिए एवं संस्थाओं के प्रस्ताव स्वीकृति लॉक करने के लिए अंतिम तिथि ऑनलाईन आवेदन के लिए 30 सितंबर तक ड्राफ्ट प्रपोजल लॉक के लिए 30 अक्टूबर तक एवं सेक्शन आर्डर लॉक के लिए 30 नवंबर तक निर्धारित है।