पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • दो अफसरों के वेतन रोकने निर्देश

दो अफसरों के वेतन रोकने निर्देश

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
महासमुंद| कलेक्टरने जिला स्तरीय अधिकारियों को अपने अधीनस्थ कर्मचारियों के द्वारा स्वयं के नाम पर अथवा परिवार के नाम से अपात्र होने के बावजूद यदि आवेदन पत्र जमा कर राशन कार्ड प्राप्त किया गया है। उन्हें निर्धारित समयावधि में राशन कार्ड कार्यालय कलेक्टर खाद्य शाखा महासमुंद में जमा करने कहा गया था और अधिकारियों से प्रमाण पत्र जमा करने के निर्देश दिए गए थे कि उनके विभागों में किसी कर्मचारी के पास भूरा राशन कार्ड के अलावा अन्य कोई कार्ड जारी नहीं होने के आशय का प्रमाण पत्र प्रस्तुत करने को कहा गया था। इसके उपरांत मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी तथा जिला शिक्षा अधिकारी द्वारा प्रमाण पत्र प्रस्तुत नहीं किया गया इस कारण उक्त दोनों अधिकारियों का वेतन रोकने के निर्देश कलेक्टर ने दिए है।