राशन कार्ड दावा-आपत्ति की समीक्षा
महासमुंद| कलेक्टरने खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग, तहसीलदार, जनपद पंचायत के सीईओ एवं नगरीय निकाय के सीएमओं की बैठक लेकर राशन कार्ड सत्यापन की समीक्षा की। राशन कार्ड के संबंध में प्राप्त दावा आपत्ति एवं उनके निराकरण, सत्यापन पश्चात प्रस्तावित अपात्र से पात्र पाए गए राशन कार्डधारियों की सूची उचित मूल्य की दुकानों में चस्पा करने के निर्देश दिए, ताकि उन्हें चालू माह का राशन वितरित किया जा सकें। बैठक में बताया गया है कि जो राशन कार्डधारी दावा-आपत्ति में पात्र पाए गए इन उपभोक्ताओं की सूची उचित मूल्य की दुकान में चस्पा करेंगे। जो लोग अपात्र घोषित हुए है ऐसे कार्डधारी की सूची भी अपात्र कारण सहित उचित मूल्य की दुकान, ग्राम पंचायत एवं नगरीय निकाय के कार्यालय में चस्पा किया जाएगा।