- Hindi News
- गृहमंत्री की अनुशंसा पर दो कार्य स्वीकृत
गृहमंत्री की अनुशंसा पर दो कार्य स्वीकृत
महासमुंद| गृहमंत्रीरामसेवक पैकरा की अनुशंसा पर पांच लाख रुपए की लागत से दो विकास कार्य कराया जाएगा। इसके लिए कलेक्टर ने प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान की है। साथ ही इन दोनों कार्यों के लिए प्रथम किस्त के रूप में दो लाख 50 हजार रुपए की राशि जारी कर दी गई है। श्री पैकरा की अनुशंसा पर तीन लाख रुपए की लागत से बागबाहरा विकासखंड के ग्राम बोईरगांव में सीसी रोड का निर्माण कार्य कराया जाएगा। इसके अलावा ग्राम लुकापाली में दो लाख की लागत से सामुदायिक भवन का निर्माण कराया जाएगा। इन दोनों निर्माण कार्य का दायित्व सीईओ जनपद पंचायत बागबाहरा को सौंपा गया है।