बेटा ही निकला पिता का हत्यारा
ग्रामसेमरबांधा-जामड़ी के बीच जंगल में व्यक्ति की हत्या के मामले में पुलिस ने मृतक के बेटे को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। बताया गया कि आरोपी बेटे ने जमीन विवाद को लेकर अपने पिता की डंडे से पीटकर हत्या की थी।
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जामड़ी में रहने वाला कृष्णा राम अपने पिता चंदर सिंह के साथ 8 सितंबर को औंधी बाजार आया था। शाम को लौटते समय आरोपी कृष्ण ने अपने पिता पर डंडे से वार किया और उसे मौत के घाट उतार दिया। इसके बाद वह घर लौट गया और दूसरे दिन पुलिस को पिता की मौत की सूचना दी। मर्ग कायम करने के बाद पुलिस ने जांच शुरू की जो कृष्णा ही शक के घेरे में आया।
पूछताछ में उसने हत्या की बात कबल ली। पुलिस के अनुसार चंदर ने अपने बेटे को आजीविका चलाने के लिए 1 एकड़ जमीन दी थी। जबकि कृष्णा पिता से और जमीन चाहता था। इसी वजह से उसे पिता की हत्या कर दी। आरोपी को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ धारा 302 के तहत मामला कायम किया गया है। पहले ही पुलिस को बेटे पर संदेह हो गया था।
आरोपी कृष्णा
की गई िगरफ्तारी