- Hindi News
- अवैध परिवहन करते 15 वाहन पकड़ाए, डेढ़ लाख रुपए जुर्माना वसूला
अवैध परिवहन करते 15 वाहन पकड़ाए, डेढ़ लाख रुपए जुर्माना वसूला
जिलेमें लंबे समय से चल रहे खनिज के अवैध उत्खनन और परिवहन के व्यापार को देखते हुए खनिज विभाग ने ताबड़तोड़ कार्रवाई की है। विभाग ने 15 वाहनों के साथ बड़ी संख्या में खनि पदार्थ पकड़ने में सफलता हासिल की है। वाहन मालिकों से एक लाख 64 हजार 551 रुपए का समझौता शुल्क (जुर्माना) शासन के खाते में जमा कराया गया है। इन वाहनों के विरुद्ध खनि अधिनियम के तहत कार्रवाई की जा रही है।
विभाग के अनुसार पकड़े गए वाहनों में 4 ट्रैक्टर गिट्टी, 4 हाईवा गिट्टी, 2 ट्रैक्टर रेत, 2 हाईवा मुरुम, एक ट्रैक्टर ईंट, तथा एक जेसीबी, जब्त कर पुलिस सुरक्षा में दे दी गई है। विभाग ने बताया कि इन वाहनों में सहसपुर लोहारा क्षेत्र के नवागांव के पास एक हाईवा गिट्टी पकड़ा गया है। वहीं उड़िया से कवर्धा से रही गिट्टी से भरी हाईवा भी पकड़ी गई है। खनिज निरीक्षक ओपी खांडेकर ने बताया कि हीराराम योगी घुघरी कला का ट्रैक्टर गिट्टी लेकर मानपुर से रहा था। तभी उसे पकड़ा गया। वहीं मनोहर निर्मलकर बम्हनी कवर्धा का भी एक ट्रैक्टर गिट्टी पकड़ाया है। पंडरिया ब्लाक के ग्राम अमलडीहा के जयाराम भारती कापादाह के गोलू साहू के ट्रैक्टर को रेत के अवैध परिवहन करते पकड़ा गया है। कवर्धा ब्लाक में भी खनिज विभाग ने कार्रवाई करते हुए जोराताल निवासी र|ेश मिश्रा एवं लालपुर निवासी गणेश साहू की हाईवा को मुरुम का अवैध परिवहन करते पाया गया। जांच के दौरान आवश्यक कागजात नहीं दिखा पाए। इस कारण कार्रवाई की चपेट गए। पकड़े गए वाहनों के विरुद्ध खनिज विभाग ने गौण खनिज अधिनियम 1956 की धारा 53 (5) के तहत कार्रवाई की गई है। खनिज अधिकारी के अनुसार यह कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।
खनिज का अवैध परिवहन करते वाहन को पकड़कर पुलिस के हवाले किया गया।
कवर्धा ब्लाक के मानपुर में प्रशांत जैन द्वारा क्रेशर का अवैध संचालन तथा निर्धारित मात्रा से अधिक खनिज भंडारण पाया गया। खनिज निरीक्षक श्री खांडेकर ने बताया कि संचालन में अनियमितता एवं आवक-जावक रजिस्टर नियमित नहीं भरा गया था। वहीं दूसरी ओर पंडरिया ब्लाक के मोहगांव में संचालित क्रेशर संचालक रतन निर्मलकर नंद कुमार चंद्रवंशी के विरुद्ध कार्रवाई की गई है। मानपुर के क्रेशर को बंद करने का आदेश दिया गया है।
क्रेशर खदान बंद करने के आदेश