ब्लॉक स्तरीय स्पर्धा कल से
मानपुर. विकासखंडस्तरीय ग्रामीण खेल-कूद प्रतियाेगिता का आयोजन 15 दिसंबर को रखा गया है। स्पर्धा इंद्रप्रस्थ स्टेडियम मानपुर में सोमवार को सुबह होगी। स्पर्धा में प्रवेश के लिए 31 दिसंबर 14 की स्थित में 16 वर्ष से अधिक नहीं होने चाहिए। प्रतियोगी अपने साथ अंक सूची की फोटो काफी एक अपने फोटो साथ लेकर ब्लाॅक खेल अधिकारी हर्षवर्धन श्रीवास्तव से संपर्क कर प्रतियोगिता में हिस्सा ले सकते हैं। आयोजन में 10 खेल स्पर्धाएं होगी।