पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • देश के विकास का मेरूदंड है इंजीनियर: रजत बंसल

देश के विकास का मेरूदंड है इंजीनियर: रजत बंसल

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
आधुनिकयुग के नवनिर्माण एवं किसी भी देश राज्य के विकास में इंजीनियर ही आधार स्तंभ होते है। शरीर में जिस तरह रीढ की हडडी का महत्व है उसी तरह विकास के मामले में भी इंजीनियर की भूमिका मेरूदंड की तरह होती है। उक्त बाते आईएएस रजत बंसल ने सोमवार को इंजीनियर्स डे पर कही।

चौकी, मोहला एवं मानपुर के अभियंताओ द्वारा इंजीनियर्स डे पर ब्लाक मुख्यालय चौकी में आयोजित समारोह में कंम्पयुटर इंजीनियर आईएएस रजत बंसल ने कहा की इंजीनियर्स को अपना काम सौ प्रतिशत ईमानदारी से करना चाहिए। क्योकि उनकी एक चूक से विकास की आभा फीकी पड सकती है। श्री बंसल ने कहा की इंजीनियर को अपने सभी कार्यो में शतप्रतिशत परफारमेंश देना चाहिए। क्योकि उनके कार्यो में गांव, राज्य एवं देश के विकास की तस्वीर छिपी रहती है। पीडब्लूडी परिसर में भारत र| डॉ मोक्षगुंण्डम विश्वसरैया के जन्म दिवस पर आयोजित इंजीनियर्स डे पर सबसे पहले वनांचल के अभियंताओ ने अपने प्रेरणासो्रत सर विश्वरवैया को नमन करते हुए उनके बताए रास्तो पर चलने का संकल्प लिया। कार्यक्रम में डिप्टी कलेक्टर अनिल सिदार एवं समाज सेवी इंजीनियर सुनील जोशी अतिथि के रूप में उपस्थित थे। समारोह में सुनील जोशी ने अभियंताओ के योगदान को अतुलनीय बताते हुए उन्हे अपाना काम ईमानदारी से करने को प्रेरित किया। काय्रक्रम का शुभारंभ सर मोक्षगुंण्डम के तैल चित्र पर पुजा अर्चना से शुरू हुआ। कार्यक्रम का संचालन राजशेखर मेश्राम एवं आभार ज्ञापन मनरेगा एसडीओ सागर शेंडें ने किया। इस अवसर पर एसडीओ के.सी.नंदे, सुधीर शेंडे, सी.एल.कुशवाहा, संजय उइके, केएस यादव, एएन साह, एसआर चन्द्रवंशी, डी.एन.चन्द्रवंशी योगेश्वर सिह एल.डी.भूआर्य, एमएल कचलामे, प्रदीप खरे, मुकेष प्रधान, प्रकाष चंद कष्यप, विकास सिंह, सहित बड़ी संख्या में चौकी, मोहला, मानपुर के विभीन्न विभागों के अभियंता तकनीकी अधिकारीगण उपस्थित थे।

इंजीनियर्स डे पर मौजूद रहे क्षेत्र के अभियंता।