कौडूटोला में मां शारदीय महोत्सव 25 से
अंबागढ़ चौकी| कौडूटोलामें शारदीय नवरात्रि महोत्सव गुरूवार से आयोजित है। ग्रामवासियो ने बताया की गुरूवार को ग्राम कौडूटोला में ज्योति कलश एवं मां दुर्गा की स्थापना खुज्जी विधायक भोलाराम साहू के मुख्य आतिथ्य में किया जाएगां इस अवसर पर मोहला मानपुर विधायक श्रीमती तेजकुवर नेताम, जिला कांग्रेस अध्यक्ष अलालीराम यादव, किसान कांग्रेस अध्यक्ष उदेराम साहू, जिला पंचायत सदस्य श्रीमती मीना नेताम अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे। आयोजन समिति ने ग्रामीणो से कार्यक्रम में उपस्थिती की अपील की है।