आज से धानापायली में श्रीमद भागवत
अंबागढ़ चौकी| माघ पूर्णिमा के पावन अवसर पर तीर्थ स्थल बाहना दाहरा धानापायली में नौ दिवसीय श्रीमदभागवत ज्ञान यज्ञ 13 से 21 फरवरी तक आयोजित है। मुक्तेश्वर मानस मंच एवं ग्रामवासियों के सहयोग से आयोजित श्रीमदभागवत ज्ञान यज्ञ का समापन 22 फरवरी को मानस सम्मेलन से होगा। कार्यक्रम का उदघाटन मोहला मानपुर विधायक तेजकुवर नेताम, नगर पंचायत अध्यक्ष अनिल मानिकपुरी, सरपंच र|ा कौशिक करेंगी। श्रीमद भागवत ज्ञान यज्ञ में कथा वाचक पंडित सुरेश प्रसाद शर्मा होंगे। कार्यक्रम का शुभारंभ मंडप पूजा एवं गौकरण महामात्य से होगा। आयोजक समिति ने ग्रामीणों से कार्यक्रम में उपस्थिति की अपील की।