पुलिया मरम्मत के लिए मिले 42 लाख
राजनंादगांव | मोहलाऔर मानपुर विधानसभा दोनों ब्लाक के ग्रामीणों एवं जनप्रतिनिधियों की मांग के आधार पर 6 प्रमुख गांवों में पुलिया शाला मरम्मत के लिए सांसद अभिषेक सिंह ने केन्द्र सरकार से शीघ्रातिशीघ्र 42 लाख रुपए की स्वीकृति दिलायी है। ग्रामीणों जनप्रतिनिधियों ने सांसद श्री सिंह का आभार प्रकट किया। शीघ्र स्वीकृति मिलने पर सांसद श्री सिंह ने प्रधानमंत्री मुख्यमंत्री का आभार जताया है।