पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • दो सहायक बर्खास्त एक सचिव निलंबित

दो सहायक बर्खास्त एक सचिव निलंबित

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मनरेगासहित विभीन्न विकास कार्यो में अनियमितता बरतने वाले ग्राम पंचायत कोडेमरा ओटेंबाधा के रोजगार सहायक पद से बर्खास्त कर दिया है। इसके अलावा एक सचिव को निलंबित कर दिया गया है। एवं एक के खिलाफ विभागीय जाच शुरू कर दी गई है। विशेष ग्राम सभा में एसडीएम द्वारा की गई इस कार्रवाई के बाद पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग में हडकंप मचा हुआ है।

मोहला विकासखंड के ग्राम पंचायत कोडेमरा एवं ओटेबांधा में सोमवार एवं मंगलवार को विशेष ग्राम सभा का आयोजन किया गया। ग्राम सभा मोहला एसडीएम आईएएस रजत बंसल उपस्थित थे। विशेष ग्राम सभा में दोनो ग्राम पंचायत के ग्रामीणो ने मनरेगा सहित अन्य योजनाओ के अंर्तगत हुए विकास कार्यो में अनियमितता की शिकायते की। एवं ग्राम पंचायत के पदाधिकारियो पर गंभीर आरोप लगाए। विशेष ग्राम सभा में दोनो पंचायत के रोजगार सहायक ग्रामीणो के आरोपो का संतुष्टिपूर्वक जवाब नही दे पाए। इसके अलावा वे आय व्यय का ब्यौरा भी पेश नही कर पाए। आर्थिक अनियमितता के इस मामले को गंभीरता से लेते हुए एसडीएम रजत बंसल ने तत्काल प्रभाव से कोडेमरा पेंदलकुही पंचायत के रोजगार सहायक योगेश कुमार एवं खेमलाल मंडावी को पद से बर्खास्त कर दिया। एसडीएम श्री बंसल ने बताया की निर्माण कार्यो में गडबडी की शिकायत पर ग्राम पंचायत ओटेबांधा के सचिव को निलंबित कर दिया गया एवं कोडेमरा के सचिव महेश मारकंडे के खिलाफ विभागिय जाच शुरू करने एवं स्थनांतरण का प्रस्ताव भेजा गया है। प्रशिक्षु आईएएस द्वारा की गई। इस कार्रवाई से पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग में हडकंप है।

कार्यकर्ता को नोटिस

डयूटीसमय में अनाधिकृत रूप से कार्य से गायब मिली कोरकोटटी ग्राम की आंगनबाडी कार्यकर्ता को भी कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। एसडीएम आईएएस रजत बंसल के आकास्मिक निरीक्षण के दौरान आंगनबाडी कार्यकर्ता अपने कार्य से अनुपस्थित पाई गई थी। श्री बंसल ने चेतावनी दी है की भविष्य में एैसी घटना की पुनरावृत्ती हुई तो कडी कार्रवाई की जाएगी।

सरपंच के खिलाफ जांच

आर्थिकअनियमितता के कई आरोपो से घिरे ग्राम पंचायत कोडेमरा सरपंच के खिलाफ एसडीएम रजत बंसल ने जाच शुरू करा दिया है। विशेष ग्राम सभा में ग्रामीणो ने सरपंच के खिलाफ कई गंभीर आरोप लगाए थे एवं कार्रवाई के लिए प्रस्ताव पास किया था।