शिक्षाकर्मी करेंगे शाला का बहिष्कार
नगरी | शिक्षकपंचायत संवर्ग ने लंबित समस्याओं के निराकरण नहीं होने पर 16 जरवरी से अनिश्चितकालीन आन्दोलन में रहने निर्णय लिया है। प्रमुख मांगों में मासिक वेतन, समयमान वेतनमान, वार्षिक वेतन वृध्दि, पुनरीक्षित वेतनमान एरियर्स राशि का भुगतान आदि शामिल है। अध्यक्ष ललित शर्मा ने सभी सदस्यों को उपस्थित होने कहा है।