डोंगरीपारा में मानस सम्मेलन 14 से
नगरी | सप्तऋषिकी पावन धरा महानदी के उदगम स्थल महर्षि कुम्भज ऋषि आश्रम में त्रि दिवसीय संगीतमय मानस सम्मेलन का आयोजन 14 फरवरी से 16 फरवरी तक रखा गया हैं। 17 फरवरी को शिवरात्रि के पावन पर्व पर शिवलिंग का महाअभिषेेक किया जाएगा। हायर सेकेंडरी परीक्षा में प्रथम श्रेणी से उत्तीर्ण छात्रों को सम्मानित किया जाएगा। शाम 4 बजे मानस पाठ, सुन्दर कांड चौपाई द्वारा यज्ञ हवन होगा। यह जानकारी रामाधीन ने दी है।