पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • कार्यकर्ताओं में कम, दावेदारों में ज्यादा दिख रहा उत्साह

कार्यकर्ताओं में कम, दावेदारों में ज्यादा दिख रहा उत्साह

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पार्षदी फाइनल होगी स्थानीय स्तर पर

पार्षदकी टिकट का सारा दारोमदार स्थानीय स्तर पर ही होना है। हालांकि यहां भी तीन-चार केंद्र भाजपा में ऐसे हैं जहां काफी मशक्कत होगी। पार्टी के बड़े नेता भी मान रहे हैं कि इस बार पार्षद हो या महापौर टिकट आसानी से नहीं मिलने वाली। पार्षदी के लिए तय क्राइटेरिया पर खरा उतरना जरुरी है। वजह साफ है कि नगरीय निकाय पंचायत चुनाव को पार्टी हल्के ढंग से नहीं ले रही। यदि कहीं कोई नाराजगी होगी भी तो इसे दूर करके जीत की राह निकालने की कोशिश होगी। जहां पार्टी को नुकसान होता नजर आएगा। वहां कड़े कदम भी उठाए जाएंगे।

सत्ता, संगठन के बड़े नेताओं की शुरु हुई परिक्रमा। तेज हुई जोर आजमाइश महापौर की टिकट के लिए। सक्रियता बढ़ रही समाजों से लेकर दीगर वर्ग के बीच दावेदारों की।

भास्करन्यूज . जगदलपुर

भाजपा की टिकट से महापौर बनने वालों की संख्या और लिस्ट लगातार बढ़ रही है।

बड़े नेताओं से लेकर स्थानीय स्तर पर मंडल, जिला की बैठकों में जितना उत्साह कार्यकर्ताओं में नहीं दिखता उतना दावेदारों में दिख रहा है। यह उत्साह यहीं तक ही सीमित नहीं है। कुछ दावेदार जहां लाबिंग करते अपनी इच्छा बड़े नेताओं तक पहुंचा रहे हैं वहीं कुछ ने तो उनकी परिक्रमा शुरु कर दी है। अहम यह है कि संगठन के नेताओं ने अभी तक अंतागढ़ उप चुनाव को ही फोकस किया हुआ है। अगले दो-तीन दिन में वार्डों के आरक्षण की प्रक्रिया पूरी होने की उम्मीद है। उसके बाद भी महापौर की टिकट की घोषणा जल्दी नहीं होने वाली। पार्टी के सूत्रों के मुताबिक इसमें किसी भी स्तर पर जल्दबाजी नहीं होगी। जीतने की क्षमता रखने वाले प्रत्याशी पर ही दांव खेला जाएगा।

दूसरी ओर अभी तक अपनी इच्छा जाहिर कर चुके 4-5 नेता ऐसे हैं, जिन्होंने विभिन्न समाज के लोगों से मेल मुलाकात शुरु की है।