- Hindi News
- रात में बंंद रहता है सांकरा उपस्वास्थ्य केन्द्र
रात में बंंद रहता है सांकरा उपस्वास्थ्य केन्द्र
अनुविभागीय अधिकारी ने प्राथमिक स्वस्थ्य केन्द्र सांकरा का किया निरीक्षण।
भास्करन्यूज .नगरी
अनुविभागीयअधिकारी प्रभाकर पांडे ने शनिवार को नगरी सांकरा क्षेत्र के स्कूल अस्पताल के निरीक्षण में पहंुचे। प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र सांकरा में उन्हें कई खामियां मिली।
अस्पताल में गंदा बेडशीट शौचालय की सफाई नही होने पर नाराजगी व्यक्त की। समय पर बेटशीट बदलने सफाई पर विशेष ध्यान देने को कहा गया। मौके पर ग्रामवासियों सरपंच ने रात में अस्पताल बंद रहने की शिकायत की।अस्पताल बंद रहने से मरीजों को भटकना पड़ता है। कई बार गंभीर मरीजों के जान पर बन अती है। अस्पताल में रोस्टर अनुसार डाक्टरों की ड्यूटी लगाने, तैनात डाक्टर का मोबाईल नंबर दिवाल पर लिखाने निर्देशित किया गया। साथ ही 24 घंटे अस्पताल खुला रखने का निर्देश दिया गया। निरीक्षण के दौरान दवा वितरण रजिस्टर अपडेट नही हाेने से फार्मासिस्ट को लापरवाही के लिए दोषी पाया गया।
रजिस्टर जब्त कर सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र नगरी के बीएमओ को कार्रवाई के लिए आदेशित किया गया है। उन्होंने हायर सेेंकेंडरी स्कूल सांकरा का भी निरीक्षण किया। यह छात्रों ने शौचालय समस्या, शिक्षकों की कमी, वाटर कूलर की समस्या गिनाई। हाईस्कूल मे शनिवार काे हिन्दी दिवस मनाया गया। इस अवसर पर छात्र-छात्राओं ने हिन्दी पर अपने विचार व्यक्त किए।