मगरलोड में दो लोगों ने खरीदा फार्म
किसी ने भी नामांकन फार्म जमा नहीं किया।
भास्करन्यूज |मगरलोड
नगरीयनिकाय चुनाव के लिए अध्यक्ष एवं पार्षद पद निर्वाचन हेतु अभ्यार्थियों द्वारा नाम निर्देशन पत्र खरीदने का क्रम 10 दिसंबर से शुरू हो गया है। तीसरे दिन पार्षद पद के लिए मात्र दो लोगों ने नामांकन पत्र खरीदा है। तीन दिनों में अध्यक्ष पद के लिए 3 और पार्षद पद के लिए 13 लोगों ने नामांकन पत्र खरीदा है। अब तक किसी ने भी नामांकन पत्र जमा नहींं किया है।