- Hindi News
- नवापारा में दोनों दलों में परदे के पीछे कई नाम
नवापारा में दोनों दलों में परदे के पीछे कई नाम
भारतीय जनता पार्टी से आधा दर्जन से अधिक नामों की चर्चा चल रही है
भास्करन्यूज | नवापारा-राजिम
नगरीयनिकाय के चुनाव में इस बार किस्मत आजमाने वालों की अभी से बाढ़ नजर रही है। हालांकि दोनों प्रमुख दलों कांग्रेस और भाजपा द्वारा तो अध्यक्ष पद के उम्मीदवार की घोषणा की गई है और ही पार्षद पद के लिए। अध्यक्ष पद के लिए परदे के पीछे भी कई नाम चल रहे हैं। अभी तक यह तय नहीं हो सका है कि आखिर कांग्रेस और भाजपा अपने किस मोहरे पर विश्वास जताना चाह रही हैं। अध्यक्ष पद के लिए टिकट की लाइन में कांग्रेस के दो-तीन लोग ही लगे हुए हैं। वहीं भारतीय जनता पार्टी से आधा दर्जन से अधिक नामों की चर्चा यहां चल रही है।
भाजपा के वरिष्ठ नेता टेकचंद मेघवानी उर्फ होलू मेघवानी को पार्टी से निष्कासित कर दिया गया है। निष्कासन के बाद वे अध्यक्ष चुनाव निर्दलीय लड़ने का एलान कर चुके हैं। देखने वाली बात यह होगी कि होलू भाई इस चुनाव में भाजपा का कितना नुकसान कर सकेंगे। दो दिनों में 54 नामांकन फार्म पार्षद पद के लिए खरीदे जा चुके हैं, जिसमें प्रमुख रूप से ईश्वर देवांगन, छन्नू साहू, दुकालू चक्रधारी, संजय जैन, विवेक मिश्रा, अनिता दुबे, कलीदान कंसारी, मुकुंद मेश्राम, रमेश वैष्णव, रेखा बंजारी, चतुर जगत, सहदेव कंसारी, बृजबाला पाण्डेय, रेखा तिवारी, किरण साहू शामिल हैं। नामांकन खरीदने वाले ये नेता दोनों पार्टी के हैं, जो संभावित उम्मीदवार हो सकते हैं।
अनारक्षित सीट ने बढ़ाया चुनाव लड़ने का लालच
अध्यक्षपद के लिए 10 दिसंबर को भाजपा नेता प्रसन्न शर्मा और परदेशीराम साहू ने फार्म खरीदा है। 11 दिसंबर को जनक कंसारी, अशोक नागवानी, योगेन्द्र कंसारी, रमेश पहाड़िया ने फार्म खरीदे हैं, जो नगर के भाजपा के चिर-परिचित चेहरे हैं। राजू साहू, किशन सांखला, अनिल जगवानी का कहना है कि टिकट की प्रत्याशा में फार्म नहीं खरीदे हैं। अशोक नागवानी ने एक भेंट में बताया कि टिकट मेरे और अनिल जगवानी के बीच ही फाइनल होगा। जानकारी के मुताबिक अनारक्षित होने के कारण इस चुनाव में दोनों ही दलों के स्थानीय कार्यकर्ताओं में चुनाव लड़ने की महत्वाकांक्षा हिलोरे मार रही हैं।