पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • सरसीवां में सरगर्मी हुई तेज दावेदार सक्रिय

सरसीवां में सरगर्मी हुई तेज दावेदार सक्रिय

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सरसीवां | नगरीनिकाय के साथ त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की सरगर्मी बढ़ गई है। दावेदार टिकट के लिए जोड़तोड़ में लगे हैं। अभी तक किसी प्रकार की त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की अधिसूचना जारी नहीं हो पाई है पर क्षेत्र में प्रत्याशियों द्वारा जनसंपर्क,चुनावी वादे, तरह-तरह की घोषणाएं जनता के बीच की जा रही है नवगठित जिला पंचायत बलौदाबाजार के बिलाईगढ़ विकास खण्ड में जिला पंचायत हेतु 4,जनपद पंचायत हेतु 25 तथा ग्राम पंचायत हेतु 115 क्षेत्र शामिल हैं। जिसमें जिला पंचायत क्षेत्र क्रमांक 19 पिछड़ा वर्ग के लिए आरक्षित है जिसमें प्रमुख रूप से दावेदार हलधर जायसवाल(बाबूजी),द्वारिका साहू, बाबूलाल साहू, कोमल साहू,इंदू पड़वार हैं। जिला पंचायत क्षेत्र क्रमांक 20 अ.जा. महिला हेतु आरक्षित सीट की प्रमुख दावेदार बुगलबाई अजगल्ले, भागवती जाटवर, सरिता डहरिया है।



क्षेत्र क्रमांक 21 अनुसूचित जाति मुक्त सीट की प्रमुख दावेदार लक्ष्मी चौहान, कविता प्राण लहरे,संजय जांगड़े, दयाराम खुराना, रेशम कुर्रे हैं। क्षेत्र क्रमांक 22 अनुसूचित जनजाति महिला आरक्षित सीट की प्रमुख दावेदार प्रेमलता नेताम, दीपा सिंग हैं आगामी चुनाव में पहली बारी बहुत सारे नये चेहरों की भागीदारी हो सकती है। जनता पुराने जनप्रतिनिधियों से रुष्ट है और लोग क्षेत्र की पुराने चेहरों को भुला कर नये चेहरों को मौका देने का मन बना रहे हैं।