- Hindi News
- ज्यादा फार्म लेने से दोनों दल हुए चिंतित
ज्यादा फार्म लेने से दोनों दल हुए चिंतित
निकाय चुनाव 2014
दोदिनों के दौरान अध्यक्ष सहित पार्षद के लिए भाजपा तथा कांग्रेस के दावेदारों द्वारा उत्साह के साथ नामांकन फार्म लिया जा रहा है जिससे पार्टी नेताओं में चिंता व्याप्त है। दावेदारों ने पार्टी के बड़े नेताओं की गैरमौजूदगी में फार्म लेकर एक मायने में संदेश भी दिया है कि टिकट मिलने पर वे निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में भी चुनाव लड़ सकते हैं। 10 से 17 दिसंबर तक नामांकन जमा करने की तिथि है जिसे देखते हुए दोनों ही पार्टी में अंतिम मंथन का दौर चल रहा है।
नगरीय निकाय चुनावों के लिए अध्यक्ष सहित पार्षदों की टिकट फाइनल करना पार्टी नेताओं के लिए सरदर्द बन गया है। कुल 21 वार्डों में से तीन-चार वार्डों में ही अभी तक पार्षद के लिए एक नाम पर सहमति बनती नजर रही है, बाकी वार्डों में दो-तीन नाम का पैनल बनाया गया है। शुक्रवार को पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह के राजधानी में कार्यक्रम के बाद पार्षदों की सूची 14 तक आने की संभावना है वहीं कांग्रेस द्वारा भाजपा की सूची का इंतजार किया जा रहा है। भाजपा की सूची जारी होते ही कांग्रेस की सूची जारी होने की भी संभावना है।
सामान्यवार्डों में ज्यादा मारकाट
15अक्टूबर को वार्डों के आरक्षण में कुल 11 वार्ड अनारक्षित घोषित किए गए थे जिसमें अब टिकट को लेकर सर्वाधिक मारकाट मची हुई है। पालिका का वार्ड क्रमांक 5, 12, 13 तथा 21 अनारक्षित महिला वर्ग के लिए आरक्षित है जिसकी वजह से महिला नेत्रियों सहित कई पुरुष नेताओं द्वारा अपनी प|ी के लिए इन वार्डों से टिकट मांगी जा रही है वहीं वार्ड क्रमांक 3, 6, 14, 15, 16, 17 एवं 20 को अनारक्षित घोषित किया गया जहां सामान्य वर्ग के दावेदारों द्वारा जमकर जोर आजमाइश करते हुए टिकट के लिए जोड़-तोड़ की जा रही है। नगर के सामान्य वार्डों में इन दिनों टिकट के लिए जबर्दस्त संघर्ष मचा हुआ है तथा इन वार्डों में पार्टी के नेताओं को किसी प्रकार का इशारा देने में भी पसीने छूट रहे हैं। सामान्य वार्डों में टिकट के लिए दावेदारों द्वारा स्थानीय नेताओं के साथ ही साथ आसपास के दिग्गज नेताओं तथा राजधानी के नेताओं की भी एप्रोच का सहारा लिया जा रहा है तथा टिकट के लिए राजधानी की दौड़ लगाई जा रही है।
वार्डों में दो-तीन नाम का पैनल
अध्यक्षके अलावा दोनों पार्टियों में पार्षद की टिकट के लिए काफी सर फुटौव्वल की स्थिति है।