पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • मेचका में क्रिकेट स्पर्धा का उद्घाटन

मेचका में क्रिकेट स्पर्धा का उद्घाटन

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जिलापुुलिस बल लिटिल स्टार क्रिकेट क्लब सोंढुर मेचका के संयुक्त तत्वावधान में दस दिवसीय टेनिस बाॅल क्रिकेट स्पर्धा ग्राम मेचका में आयोजित है। इसका उद्घाटन विधायक श्रवण मरकाम ने किया। नक्सल प्रभावित वनांचल में विधायक का बाजे गाजे के साथ स्वागत किया गया। विधायक ने बल्ला थामकर क्रिकेट स्पर्धा का उद्घाटन किया।

कार्यक्रम की अध्यक्षता नगर पंचायत नगरी अध्यक्ष नागेन्द्र शुक्ला ने की। विशेष अतिथि जिला मंत्री भाजपा प्रकाश बैस, युवा मोर्चा अध्यक्ष कुमार नायर, शहर मोर्चा उपाअध्यक्ष मनीष शर्मा, एसडीओपी आर.के.शुक्ला, मेंचका थाना प्रभारी जेपी गुप्ता, थाना प्रभारी नगरी एन.एस. नेताम थे।

ग्रामवासियों की मांग पर विधायम ने सामुदायिक भवन, सीसी रोड निर्माण की घोषणा की। महिला समूह को पांच हजार रुपए जनसंपर्क निधि से देने की बात कही।