- Hindi News
- निर्वाचन के बाद गांव गांव में चल रहा शपथ लेने का दौर
निर्वाचन के बाद गांव-गांव में चल रहा शपथ लेने का दौर
बुधवारको ग्राम पंचायत डांडेसरा में सरपंच बाहरू राम ध्रुव एवं पंच योगेन्द्र साहू, हीराबाई साहू, सफरी बद्येल, कमला जोशी, बेगन साहू, विनोद दीवान, शम्भू दीवान, प्रभू दीवान, प्रभू साहू, धरमीन दीवान, तुलसी साहू, जितेन्द्र जोशी, उमेश साहू,, मीना जोशी, लतेलिन साहू ने शपथ लिया। इस मौके पर सुभाष ध्रुव, श्रवण नागे, किरण साहू, हरिशंकर
नगरी| सिहावाक्षेत्र के सभी ग्राम पंचायतों में 11 फरवरी को नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को सचिवों द्वारा शपथ दिलाया गया। मुख्य अतिथि अंजोर निषाद, अध्यक्षता उषादेवी नाग, विशेष अतिथि भगवान सिंह ठाकुर, झाडूराम पटेल , भुनेश्वर यदु, हरिकलाल नायक, कपूर पटेल, नरसिंह घाटे, कथन चेलक, इंद्र कुमार नाग, शिवशंकर गुप्ता, बुलाकदास मानिकपुरी, संतोष पटेल आदि थे। भीतरास में नवनिर्वाचित सरपंच रंजना सूर्यवंशी एवं पंचगणों को सचिव संतोष ध्रुव ने शपथ दिलाई। सेमरा में सरपंच श्रवण ध्रुव, बिरगुड़ी में सरपंच प्रहलाद नाग, भड़सिवनी में सरपंच बिसंतीन पालेश्वर को बिंदेश्वर यादव ने शपथ दिलाई। टांगापानी के सरपंच महेश कुमार मरकाम को सचिव पीलाराम सेन, कोंगेरा सरपंच ललेश कुमार को सहायक विस्तार अधिकारी एनके बांग्ड़े ने शपथ दिलाई।
पुरूर| पंचायतचुनाव संपन्न होने के बाद बुधवार को ग्राम पंचायत मुख्यालयों में निर्वाचित सरपंच पंचों ने शपथ ली। गुरूर ब्लाक में 76 ग्राम पंचायत है। दो पंचायतों में अभ्यर्थी नहीं होने के कारण सरपंच का चुनाव नहीं हो पाया है। पंचायत सचिवों के हड़ताल में चले जाने के कारण रोजगार सहायक करारोपण अधिकारियों को शपथ ग्रहण की जिम्मेदारी दी गई। ग्राम पंचायत फागुनदाह में हितेश्वरी गुरूपंच, बागतराई में रूखमणी सिरसेठ, चंदनबिरही मेें चंद्रवती सार्वा, चिटौद में रमेश जोगी, आनंदपुर में सुनीता साहू, कनेरी में अभय साहू, भेजा मैदानी में कविता यादव, बालोदगहन मेें गिरधारी यादव, पुरूर मेें मिथलेश साहू, बोरिदकला में नरेंद्र सिन्हा, उसवारा में द्वारिका कलिहारी, सांगली में दिनेश ध्रुव, पलारी मेें लता साहू, कंवर मेें टुकेश्वर पांडेय, देवकोट में नागेश्वर सिन्हा, पेंडरवानी मेें रामकुमार महार सहित सभी पंचायतों के सरपंचों ने शपथ ग्रहण किया।
कुकरेल. रैली के रूप में निर्वाचित जनप्रतिनिधि पंचायत भवन पहुंचे और लिए शपथ।