अध्यक्ष बने रोमेश
नगरी। शनिवार को सुखराम नागे महाविद्यालय नगरी में राष्ट्रीय सेवा योजना ईकाई का गठन किया गया। महाविद्यालय के छात्र रोमेश कुमार साहू को अध्यक्ष, सतीश कुमार साहू को उपाध्यक्ष, ऋषि कुमार ओटी को सचिव चुना गया। राष्ट्रीय सेवा योजना ईकाई के बारे में अधिकारी एस के ध्रुव, एवं प्रदीप जैन ने विस्तारपूर्वक जानकारी विद्यार्थियों को दी। जितेन्द्र साहू सहसचिव, दिगेन्द्र किरण सांस्कृतिक सचिव, रूपेन्द्र नेताम क्रीडा सचिव, कुमारी जयंती ग्वाले, कु सरस्वती टण्डन को छात्राप्रतिनिधि बनाया गया। पश्चात शपथ ग्रहण कराया गया।