उमरगांव में स्काउट गाइड का आयोजन
नगरी। विकासखंड शिक्षा अधिकारी संतोष प्रजापति की अध्यक्षता में 13 सितंबर को भारत स्काउट गाईड की बैठक हुई। आयोजन उमरगांव हाईस्कूल में 9 से 13 अक्टूबर तक चलेगा। प्रत्येक हाईस्कूल से 100 दर्ज संख्या पर 2 छात्र प्रभारी शिक्षक के साथ एवं माध्यमिक शाला के 2 छात्रा प्रभारी शिक्षक के साथ शिविर में उपस्थिति रहेंगे। बैठक में उमरगांव के सरपंच मोहन पुजारी, प्राचार्य अग्रवाल, जीवनलाल साहू, वरूण, किरण साहू एवं स्काउट गाईड केे पदाधिकारी उपस्थित थे। उक्त जानकारी स्काउट गाइड सचिव दुधेश्वर नाथ साहू ने दी है।