पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • मतदाता सूची में जुड़ रहे नए नाम

मतदाता सूची में जुड़ रहे नए नाम

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज | नवापारा राजिम

कड़ेप्रशिक्षण और अनेक प्रतिबंध के साथ चल रहे नगरीय निकाय चुनाव के लिए मतदाता सूची पुनरीक्षण कार्य में अब नये मतदाताओं के नाम भी जोड़ने के आदेश दिए गए हैं।

प्रशिक्षण के दौरान ब्याहकर वार्डों में आई नई बहुएं, 18 वर्ष पूर्ण कर बने नये मतदाता, वार्ड विसंगति वालों के नाम ही जोड़ेने के साथ मृत मतदाताओं के नाम विलोपित करने ने के आदेश दिए गए थे लेकिन अब नये आदेश के तहत बड़ी संख्या में नाम जोड़ने के आवेदन केंद्रों में पहुंच रहे हैं। पिछले अनुभवों से सीख ले चुके निर्वाचन आयोग ने स्थानीय चुनावों के पूर्व मतदाता सूची पुनरीक्षण के दौरान उस वार्ड या नगर के संभावित प्रत्याशियों द्वारा अपने पक्ष में मतदाताओं के अनाप-शनाप नये नाम जुड़वाने के प्रति सजगता दिखाते हुए पुनरीक्षण कार्य के पूर्व नये नाम जोड़ने पर रोक लगा रखी थी। लेकिन दो दिन पूर्व मुख्य नगरपालिका अधिकारी ने सभी 21 वार्डों की मतदाता सूची में नये नाम जोड़ने मौखिक आदेश दिए हैं।

नवापारा राजिम. नये नाम जोड़े जाने के आदेश के बाद सक्रियता बढ़ी।