शिविर में साफ-सफाई
नगरी| शासकीयकन्या शाला नगरी की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई का सात दिवसीय विशेष शिविर आयोजित है, जिसमें 24 छात्राओं ने भाग लिया है। शिविर के माध्यम से गांव के लोगों में जन जागरण एकता स्थापित करने का प्रयास किया गया। दिनचर्या में प्रात: जागरण प्रभात फेरी, व्यायाम, खेल कूद, प्रार्थना आयोजित हुए। परियोजना कार्य में शिविरार्थियों ने गांव की गलियों स्कूल प्रंागण की साफ सफाई की। इसके बाद 2 से 4 तक बौद्धिक चर्चा की गई। रात्रि मंे सास्कृति कार्यक्रम हुए, जिसमंे छात्राओं को चार समूहों मंे प्रस्तुति दी। प्रथम दल तेजश्वरी, द्वितीय अमिरीका, तृतीय हनेश्वरी, चतुर्थ भावनी के थे। कार्यक्रम अधिकारी खुशबू मिश्रा ने मार्गदर्शन किया।