- Hindi News
- ईवीएम में पहले अध्यक्ष फिर पार्षद का क्रम
ईवीएम में पहले अध्यक्ष फिर पार्षद का क्रम
भाटापारा | नगरपालिका परिषद के चुनाव के लिए भाटापारा में पूरे नगरीय क्षेत्र में करीब 49 मतदान केन्द्र बनाए गये हैं जिसमें 7 मतदान केन्द्र अतिसंवेदनशील हैं।
माता देवालय ,गुरूनानक एवं हथनीपारा क्षेत्र में सुरक्षा की चाक चौबंद व्यवस्था की जा रही है। अभी तक संभावना यही है कि एक ही इवीएम मशीन में अध्यक्ष एवं पार्षद के वोट डालने की व्यवस्था होगी। इवीएम के उपरी हिस्से में अध्यक्ष एवं नीचे पार्षद प्रत्याशियों का क्रम होगा। इस संबंध में निर्णय दो दिनों के अंदर होने की संभावना है।यह भी व्यवस्था होगी कि अगर अध्यक्ष के अलावा मतदाता पार्षद पद के लिये वोट नहीं देना चाहता तो इवीएम के नीचे एंड (अंत) का बंटन दबाकर क्लोज कर सकता है। इसके लिये प्रथम प्रशिक्षण की तारीख 12 दिसम्बर को तय की गई है उसी के बाद सारी स्थिति स्पष्ट होगी।
दूसरे दिन भाटापारा में 27 फार्म बिके
नगरपालिका परिषद चुनाव के नामांकन के दूसरे दिन मंगलवार को पार्षद के लिये 27 आवेदन फार्म बिके, हालांकि नामांकन दाखिला आज भी नहीं हुआ। कल 21 फार्म बिके थे। दो दिनों में करीब 48 आवेदन फार्म पार्षद के लिये बिक चुके हैं। दूसरी तरफ अध्यक्ष पद के लिये मंगलवार को एक नामांकन पत्र सीरिज जांगड़े द्वारा कांग्रेस प्रत्याशी के तौर पर लिया गया है। अब चुनावी तैयारी में राजनीतिक उठापटक भी शुरू हो गयी है। फार्म भरने का सिलसिला अभी शुरू नहीं हो पाया है।
िनकाय चुनाव
भाटापारा. शिवलाल मेहता स्कूल का निरीक्षण करते एसडीएम।