पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • मतदाता सूची तैयार हो रही पर गुपचुप

मतदाता सूची तैयार हो रही पर गुपचुप

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पर्याप्त प्रचार-प्रसार के अभाव में नगर पालिका चुनाव के पूर्व मतदाता सूची तैयार करने का कार्यक्रम फ्लाप शो साबित हो रहा है। प्रशासन द्वारा 11 सितंबर से 21 स्थानों पर मतदाता सूची में नाम जुड़वाने, कटवाने एवं त्रुटि सुधार का कार्य प्रारंभ किया है जिसमें गिनती के लोग पहुंच रहे हैं।

पूरा कार्य इतने गुपचुप तरीके से हो रहा है कि कई वार्डों में पार्षदों को भी जानकारी नहीं है जिसकी वजह से कई वार्डों में आज तक एक भी आवेदन नहीं मिला है। मतदाता सूची तैयार करने का कार्य 11 सितंबर से प्रारंभ होने के बावजूद शुक्रवार तक वार्ड 2 तथा 5 में एक भी आवेदक नहीं पहुंचा। वहीं शुक्रवार तक नगर के कुल 21 वार्डों में महज 171 आवेदन नाम जोड़ने के, 11 आवेदन त्रुटि सुधार के तथा 20 आवेदन नाम निरस्त करने के प्राप्त हुए हैं। नगरीय निकाय चुनाव के के मद्देनजर मतदाता सूची तैयार करने के लिए 21 स्थानों पर नाम जोड़ने, त्रुटि सुधार तथा निरस्त करने का कार्य किया जा रहा है। प्रशासन द्वारा मतदाता सूची तैयार करने के पूर्व तो जनप्रतिनिधियों को जानकारी दी गई है और ही प्रचार-प्रसार किया गया है। गत नगरीय निकाय चुनावों में बड़ी संख्या में पात्र मतदाताओं का नाम मतदाता सूची से कटने तथा फर्जी मतदाताओं का नाम जोड़ने की शिकायत मिली थी।

नवीन प्राथमिक शाला में शुक्रवार दोपहर 1 बजे जाकर देखा गया तो मतदान सूची तैयार करने वाला दल तो शाला में मौजूद था परंतु सेंटर पूरा खाली था। शाला की शिक्षाकर्मी सुनीता कुशवाहा ने बताया कि आज सुबह से एक भी व्यक्ति नहीं पहुंचा, कल तक इक्का-दुक्का लोग ही अपना नाम जुड़वाने पहुंचे। नवीन प्राथमिक शाला के साथ ही साथ नगर के पंडित चक्रपाणी शुक्ल शासकीय हायर सेकंडरी शाला, पंडित लक्ष्मी प्रसाद तिवारी कन्या शाला, बालक शाला शालाओं में भी पड़ताल की गई तो इन सेंटरों में मतदाता सूची में नाम जुड़वाने के लिए गिनती के लोग पहुंचे।

लोगों के आने की संभावना

मतदातासूची के लिए नगरवासियों के ठंडे रिस्पांस के बारे में नगर पालिका के उपयंत्री सतीश कुमार साहू ने बताया कि अभियान का उचित प्रचार-प्रसार किया गया है। अंतिम तिथि 22 तारीख दोपहर 3 बजे तक है आखरी दिन अधिक लोगों के आने की संभावना है।

बलौदाबाजार. नवीन प्राथमिक शाला में मतदाता सूची तैयार कराने शुक्रवार को एक भी व्यक्ति नहीं पहुंचा।