आरक्षण 23 को
गरियाबंद | जिलेके अंतर्गत स्थित नगरीय निकाय-नगर पालिका परिषद गरियाबंद, नगर पंचायत राजिम, नगर पंचायत फिंगेश्वर एवं नगर पंचायत छुरा के आम चुनाव हेतु वार्डों का आरक्षण 23 सितम्बर को प्रातः 11 बजे से गरियाबंद स्थित वन विभाग के आक्शन हाल में किया जायेगा। पार्षदों को आरक्षण का इंतजार है इसके बाद ही वार्डों में राजनीतिक सरगर्मी बढ़ेगी। उल्लेखनीय है कि अध्यक्ष पद के लिए आरक्षण पहले ही हो चुका है। इधर मतदाता सूची में नाम जोड़े जाने के कार्य भी शुरू हो गया है।