पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • चुनाव से पहले होगा नई टीम का ऐलान

चुनाव से पहले होगा नई टीम का ऐलान

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सुकमा को जिला बनाकर प्रदेश के मुखिया डॉ. रमन सिंह ने सुकमा जिले के विकास के लिए नए रास्ते खोले हैं।

भास्करन्यूज | सुकमा

सुकमाको जिला बनाने के बाद अब जिला मुख्यालय को नपं से नगर पालिका बनाकर विकास में तेजी लाने का प्रयास प्रदेश की भाजपा सरकार ने की है। यह बात भाजपा प्रदेश अध्यक्ष धरमलाल कौशिक ने पत्रकार वार्ता में कही।

पीडब्ल्यूडी विश्राम गृह में पत्रकारों से चर्चा में उन्होंने कहा कि भाजपा का संगठन मजबूत है इसके विस्तार के लिए वे काम करेंगे। नगरीय निकाय चुनाव से पहले भाजपा संगठन की नई टीम का ऐलान करने की बात उन्होंने कही। पोलिंग स्तर तक जाकर संगठन बेहतर तरीके से काम करेगा। सभी तरह की चुनौतियों का सामना करने के लिए कार्यकर्ता तैयार हैं। नगरीय निकाय चुनाव में भाजपा पिछले चुनाव से ज्यादा सीटें जीतेगी। पार्टी में गुटबाजी की बात को नकारते हुए उन्होंने कहा कि भाजपा में संगठन का महत्व है किसी व्यक्ति विशेष का नहीं। भाजपा जो कहती है वह करती है। इसीलिए जनता जनार्दन का विश्वास भाजपा पर लगातार बढ़ता जा रहा है।

सुकमा को जिला बनाकर प्रदेश के मुखिया डॉ. रमन सिंह ने सुकमा जिले के विकास के लिए नए रास्ते खोले हैं। जिला मुख्यालयों को नपं से नगर पालिका का दर्जा भी दिया गया है। जिले के प्रभारी एवं शिक्षा मंत्री केदार कश्यप ने कहा कि सरकार सड़क, शिक्षा और स्वास्थ्य को बेहतर से बेहतर बनाने पर काम कर रही है। बस्तर समेत पूरे राज्य में सड़कों का जाल बिछाने की बात उन्होंने कही।

रविवार दोपहर करीब साढ़े बारह बजे हेलिकाप्टर से भाजपा प्रदेश अध्यक्ष धरमलाल कौशिक शिक्षा मंत्री केदार कश्यप यहां पहुंचे। सबसे पहले स्थानीय कम्युनिटी हॉल में उन्होंने कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। जिलेभर से भाजपा नेता और कार्यकर्ता पहुंचे हुए थे। दिसंबर में होने वाले नगरीय निकाय चुनाव को लेकर उन्होंने कार्यकर्ताओं में जोश फूंका। प्रदेश अध्यक्ष बनाए जाने के बाद धरमलाल कौशिक का यह पहला दौरा था।