कलेक्टोरेट में सुविधा केन्द्र स्थापित
कलेक्टोरेट में सुविधा केन्द्र स्थापित
नारायणपुर|नगरीयनिकाय चुनाव संबंधी जानकारी एवं दस्तावेज प्राप्त करने के लिए सुविधा केन्द्र की स्थापना कलेक्टोरेट परिसर में की गयी है। यह सुविधा केन्द्र कलेक्टोरेट के कक्ष क्रमांक 33 मंे स्थापित है। इस केन्द्र में निर्वाचन से संबंधित मतदाता सूची की प्रति (प्रत्येक वार्ड से संबंधित), स्थानों के आरक्षण की जानकारी, मतदान केन्द्रों की सूची और मतदान के लिए उपयोग में लाये जाने वाले मतपत्र का नमूना इत्यादि आम जनता के अवलोकन के लिए रखा गया है।