पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • भाजपा ने चलाया सदस्यता अभियान

भाजपा ने चलाया सदस्यता अभियान

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नगरी| ग्रामबनरौद में भारतीय जनता पार्टी द्वारा सदस्यता अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान में कई लोग पार्टी से जुड़ रहे हैं। साथ ही धुर विरोधी माने जाने वाले कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ता भी भाजपा में शामिल हो रहे हैं। इसी तारतम्य में भारतीय जनता पार्टी का सदस्यता अभियान ग्राम बनरौद ग्रामीण अंचल में चल रहा है। इस अवसर पर पूर्व सरपंच बली राम मरकाम, हेमलाल मरकाम सहित लगभग 50 ग्रामीणों ने भाजपा की सक्रिय सदस्यता ग्रहण की। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में सिहावा विधायक श्रवण मरकाम के साथ नगर पंचायत अध्यक्ष नागेन्द्र शुक्ला, ठलेश ठाकुर, भगवान सिन्हा, फत्तेलाल ध्रुव, भानुप्रताप साहू उपस्थित थे, जिनका ग्रामीणों ने फूल मालाओं आतिशबाजी के साथ भव्य स्वागत किया।