पेंटावैलेंट टीका का प्रशिक्षण दिया
नगरी| ग्रामघोटगांव के पंचायत भवन में 10 दिसंबर को क्षेत्र के सभी आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं मितानिनों को पेंटावैलेंट टीका के संबंध में प्रशिक्षण दिया गया। यह टीका नवजात शिशुओं को पांच संभावित मुत्युकारक रोग गलघोंटू, टिटनेस, काली खांसी, हिब और हेपेटाइटिस से बचाता है। जिले में पेंटावैलेंट टीका का उपयोग जनवरी से प्रारंभ होगा। इस दौरान मलेरिया की रोकथाम, जांच तथा उपचार संबंधी जानकारी भी दी गई। इस अवसर पर डाॅ मनीष तम्बोली, डाॅ केएल पटेल, डाॅ निरंजन नेताम, बीआर साहू, अशोक ध्रुव, राकेश साहू, तरूण साहू, सोमप्रकाश साहू आदि उपस्थित थे।