- Hindi News
- पार्षदों को जिताने कार्यकर्ता एकजुट हो जाएं
पार्षदों को जिताने कार्यकर्ता एकजुट हो जाएं
भास्कर न्यूज | नवापारा राजिम
बुधवारदोपहर स्थानीय मण्डी परिसर में रायपुर से पहुंचे नेताओं ने कार्यकर्ता समेलन व्दारा नगरीय निकाय चुनाव का शंखनाद करते हुए आज से ही एकजुट हो संगठन के प्रस्तावित अध्यक्ष पद के प्रत्याशी को तन-मन से सहयोग कर विजय दिलाने के साथ नगर के सभी 21 वार्डों में भाजपा के पार्षदों की जीत सुनिश्चित करने का आव्हान किया।
बैठक में रायपुर पूर्व महापौर सुनील सोनी, नगर निगम में विपक्ष के सुभाष तिवारी, पूर्वमंत्री चन्द्रशेार साहू, अशोक बजाज, बलराम तिवारी, दीपक हस्के, अशोक गांधी, किसन सांखला प्रमुख रूप से उपस्थित थे। बैठक के दौरान सभी वक्ता-नेताओं का एक ही दर्द उभरा कि जबर्दस्त संगठन की शक्ति कार्यकर्ताओं की एकजुटता होने के बाद भी पिछले दस वर्षों से अभनपुर विधानसभा के एकमात्र नगर पालिका गोबरा नवापारा में कांग्रेस का कब्जा है। उन्हीं मतदाताओं ने हमें केन्द्र और राज्य का नेतृत्व सौंपा और उन्हीं मतदाताओं से हम स्थानीय चुनाव में वोट नहीं ले पाते, हार जाते हैं, ये आत्म चिंतन का विषय है। देश और प्रदेश में हमारी सरकार होने के बाद ये टीस उठती है कि जब भी नगर में कोई अतिथि आता है तो शहर का प्रथम नागरिक के तौर पर कांग्रेस अध्यक्ष उसका स्वागत करता है। इसके साथ ही देश और प्रदेश की सैकड़ों योजनाओं के लिए आने वाला धन स्थानीय कांग्रेसी सरकार अपनी मर्जी से व्यय करती है। बैठक के दौरान अतिथियों ने स्थानीय संगठनों की खूब सराहना करते हुए उनकी पीठ थपथपाई। लेकिन परिस्थिति विपरीत बताने से नहीं चूके।
बैठक में संकल्प दोहराया गया, सौगंध उठाई गई, अगला कुंभ पालिका में भाजपा के शासन में मनाने तक की बात कही गई। भाजपानेत्री अनिता दुबे के कार्यकाल के बाद के दो चुनाव में हम क्यों असफल रहे? इस पर मंथन के साथ आगे होने वाले चुनाव में एकजुटता पर मुख्यरूप से बल दिया गया। हांलाकि सभी नेता पार्टी व्दारा अध्यक्ष एवं पार्षद प्रत्याशी घोषित किये जाने के बाद होने वाली खींचतान अंर्तकलह का आरोप कार्यकर्ताओं पर सीधे लगाने से बचते रहे। कार्यकर्ताओं में पार्षद, एल्डरमेन, भाजपा के सभी स्थानीय संगठन के प्रमुख कार्यकर्ताओं सहित वरिष्ठ बफातीभाई, पारस गोलछा, चंद्रिका साहू, टेकचंद मेघवानी, डॅा. फूलजी साहू, राजू साहू, मंडल अध्यक्ष लोकनाथ सोनकर सहित कार्यकर्ता उपस्थित थे।
नवापारा राजिम. चुनाव का बिगुल ब