पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • सब्जी खेती ने किसान परिवार की आिर्थक दशा बदल दी

सब्जी खेती ने किसान परिवार की आिर्थक दशा बदल दी

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नगरी. सब्जी फसल की देखरेख करते िकसान।

भास्कर न्यूज |नगरी

आजकी परिवेश में जब व्यक्ति पढ़ लिखकर ऊंचे ओहदे पाने की लालसा रखता है वही कुछ एक लोग है जो खेती किसानी की माध्यम से अपने जिंदगी सवारने में लगे है। ऐसा ही वाक्या नगरी ब्लाक के ग्राम मुकुंदपुर के दर्जनों किसानों की है, जो सब्जी की खेती कर लाखों रूपए कमा रहे है।

गांव के किसान बिसाहु राम, मोहन साहू, तिलक राम साहू, भोलाराम साहू सहित अन्य किसान जिंदगी को बेहतर ढंग से जीने परम्परागत पध्दति छोड़ अाधुनिक तकनीक अपनाकर सब्जियों की विभिन्न वैराटियंा पैदा करने में लगे है।

गांव के दर्जनों किसान भिंडी, करेला, बरबट्टी जैसे रोजमर्रा के सब्जी पैदाकर अास-पास के बाजारों में जाकर बेच रहे है और लाभ कमा रहे है।

इन किसानों को कृषि एवं उद्यानिकी विभाग के द्वारा कोई भी अनुदान नहीं मिला है। सब्जी की खेती मे स्वंय का 70 से 80 हजार रूपये लागत लगाकर सब्जियों का उत्पादन करते है।