शपथ नवाखाई हुआ
नगरी| गोंडवानासमाज का नवाखाई मिलन समारोह के साथ शपथ समारोह हुआ। नव निर्वाचित पदाधिकारियों में अध्यक्ष राम प्रसाद मरकाम, गुलजार सिंह मरकाम, मंगलूराम के अलावा अन्य सदस्यों को विधायक श्रवण मरकाम ने शपथ दिलाई। तत्पश्चात नवाखाई रस्म की अदाएगी की गई। इस अवसर पर अंबिका मरकाम , कुन्दन सिंह साक्षी, विशनाथ मरकाम, पीआर नेताम, एमएस नेताम, मयाराम नागवंशी आदि उपस्थित थे।