पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • तीन माह से वेतन नहीं आंदोलन की रणनीति तय करने बैठक

तीन माह से वेतन नहीं आंदोलन की रणनीति तय करने बैठक

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बलौदाबाजार| शिक्षकपंचायत/नगरीय निकाय संवर्ग संघ, सर्व शिक्षा अभियान अंतर्गत वेतन प्राप्त करने वाले शिक्षक, पंचायत संवर्ग के कर्मचारियों को विगत 2 माह दिसंबर जनवरी का वेतन आज तक अप्राप्त है। इसी तरह कस्तूरबा गांधी अवासीय विद्यालय के शिक्षकों को भी चार माह से वेतन नहीं मिला है।







संघ ने इस संबंध में 12 फरवरी को एक बैठक आहूत की है जिसमें आंदोलन की रणनीति पर विचार किया जाएगा। वेतन के संबंध में अधिकारियों से संतोषजनक जवाब प्राप्त नहीं हो पा रहा है। इससे समस्त कर्मचारियों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। उक्त जानकारी देते हुए जिलाध्यक्ष चेतन बघेल एवं ब्लाक अध्यक्ष विकास कायरवार ने बताया कि इस स्थिति को ध्यान में रखते हुए एवं समस्त साथियों के हितों के लिए शिक्षक पंचायत संवर्ग को चाहते हुए भी आंदोलन के लिए बाध्य होना पड़ रहा है।



आंदोलन की रूपरेखा तथा चर्चा के लिए 12 फरवरी को जिले के समस्त ब्लाक अध्यक्ष एवं ब्लाक सचिवों की बैठक कर कलेक्टर को वेतन के संबंध में अवगत कराकर ज्ञापन सौंपने का निर्णय लिया गया है। उन्होंने बताया कि शिक्षक पंचायत को हो रही असुविधा की तरफ ध्यानाकर्षण कराने यह कदम विवश होकर उठाया जा रहा है।