पुण्यतिथि पर अर्पित किए श्रद्धा सुमन
नगरी| पं. दीनदयाल उपाध्याय आज भले ही हमारे बीच नहीं हैं, परन्तु उनकी प्रेरणा हमारे दिलों में रची बसी है। यह बात विधायक श्रवण मरकाम ने पं दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि पर आयोजित संगोष्ठी में कही। इस अवसर पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने नगरी के वार्ड क्र. 6 में स्थापित पं. दीनदयाल की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। कार्यक्रम में नागेन्द्र शुक्ला, कमल डागा, विकल गुप्ता, मोहन नाहटा, जपं अध्यक्ष पिंकी शाह, नपं अध्यक्ष नंद यादव, मंडल अध्यक्ष प्रकाश बैस, अजय नाहटा, हृदय साहू, श्यामवंत बिसेन, रामलाल श्रीमाली, विनोद गिरि, अनिरूद्ध साहू, अमरसिंह ध्रुव, बलजीत छाबडा, हिरऊ राम कोसरे आदि उपस्थित थे।