शिक्षाकर्मी अवकाश पर
नगरी| शिक्षाकर्मीअपनी लंबित मांगोें की पूर्ति के लिए 9 दिसम्बर को सामूहिक अवकाश पर रहकर नगरी में धरना प्रदर्शन करेंगे। शासन द्वारा शिक्षक पंचायत संवर्ग की समस्या को हल करने पृथक सेल गठन करने सहित अन्य मांगों को पूरा नहीं किया जा सका है। ब्लाक शिक्षक पंचायत संवर्ग ब्लाक शाखा नगरी अध्यक्ष शैलेन्द्र कौशल, टीकम सिन्हा ने सामूहिक अवकाश पर रहकर ब्लाक स्तरीय धरना प्रर्दशन में उपस्थित होने की अपील की है।