दावा आपत्ति 30 दिसंबर तक
दावा आपत्ति 30 दिसंबर तक
बीजापुर|भारतसरकार ग्रामीण विकास मंत्रालय के निर्देशन में ग्रामीण एवं नगरीय क्षेत्रों में राज्य शासन द्वारा सामाजिक आर्थिक एवं जाति जनगणना 2011 सम्पन्न कराया गया है। इस दौरान समस्त सूचना प्रदाता परिवारों से संबंधित जानकारी की प्रारूप सूची की मुद्रित प्रति (जाति एवं धर्म को छोडकर ) समस्त जनपद पंचायत मुख्यालय ग्राम पंचायत एवं ग्राम पंचायत में एक अन्य स्थल पर सार्वजनिक अवलोकन के लिए प्रकाशित किया गया है। नगरीय क्षेत्रों की सूची वार्ड नगर पंचायत /नगर निगम कार्यालय में रखी जायेगी। प्रारूप सूची की साॅफ्टकापी (पीडीएफ) जिला कलेक्टर, जिला पंचायत एवं तहसील कार्यालय सहित जिला कार्यालय की वेबसाइट पर भी अवलोकन के लिए उपलब्ध है। इस संबंध में जिन परिवारों को आपत्ति हो, अथवा संशोधन अपेक्षित हो वे दावा आपत्ति निर्धारित प्रपत्र में 30 दिसंबर तक प्रस्तुत कर सकते हैं।