पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • उम्मीदवार घोषित नहीं हुए, प्रत्याशियों में बेचैनी

उम्मीदवार घोषित नहीं हुए, प्रत्याशियों में बेचैनी

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भटगांव| नगरीयनिकाय चुनावों की तारीखों का ऐलान होते ही भाजपा एवं कांग्रेस पार्टी में टिकट पाने की प्रत्याशियों में होड़ सी लग गई है। प्रत्याशियों को चुनाव प्रचार के लिए कम समय मिलने एवं अभी तक किसी भी पार्टी के उम्मीदवारों की घोषणा नहीं होने से प्रत्याशियों में बेचैनी देखी जा सकती है।

प्रथम चुनाव में अध्यक्ष उपासीन बाई नारंग कांग्रेस से, द्वितीय हीराराम हिरवानी कांग्रेस से, तृतीय पुनीराम बरभव निर्दलीय और वर्तमान में चतुर्थ अध्यक्ष ठाकुर राम टंडन भाजपा से नगर पंचायत अध्यक्ष हैं। इस बार नगर पंचायत में अध्यक्ष पद के लिए भाजपा और कांग्रेस में अध्यक्ष पद को लेकर 5-5 लोगों की दावेदारी चल रही है, जिसमें भाजपा से पूर्व नगर अध्यक्ष पुनीराम बरभव, स्नेहलता सायतोड़े, टाइगर कुर्रे, देवेंद्र खुटे, सुखराम टंडन, एवं कांग्रेस से रामसाय बघेल, कमलेश कुर्रे, राजकुमार सोनवानी, जया निराला, हीराराम हीरवानी का नाम सामने रहा है। इन्हीं में से दो नाम भाजपा और कांग्रेस के प्रत्याशी के रूप सामने आएंगे।



वहीं नगर के 15 वार्डों में भाजपा और कांग्रेस पार्षदों के उम्मीदवार बनने के लिए हर वार्ड से 4 से 5 लोगों का नाम सामने रहा हैं। वहीं लगातार 5 बार नगर पंचायत भटगांव में अनुसूचित जाति के लिए आरक्षण तय किया गया है।



नगर पंचायत का यह 5वां चुनाव होगा। नगर पंचायत भटगांव का मतदान दूसरे चरण में होना है, नामांकन दाखिल 10 से 17 दिसंबर तक किया जाएगा, छंटनी एवं नामांकन फार्म की जांच का काम 19 दिसंबर को होगा, नाम वापसी 22 दिसंबर तक है। मतदान 31 दिसंबर सुबह 8 बजे से शाम 5 बजे तक तय किया गया है।