तहसील आफिस में कल से जमा होंगे नामांकन
तिल्दा-नेवरा | स्थानीयनिकाय की सत्ता के लिए जोर आजमाइश बुधवार को शुरू हो जाएगी। नगरीय निकाय चुनाव के दूसरे चरण में यहां चुनाव होना है। अध्यक्ष के साथ ही पार्षद पद के लिए तहसील कार्यालय में नामांकन दाखिल किया जाएगा।
तिल्दा नगर पालिका के लिए अध्यक्ष के साथ ही 22 वार्डों के पार्षदों के लिए दूसरे चरण में मतदान होगा। चुनाव की प्रक्रिया 10 दिसंबर को प्रारंभ होगी। 10 से 17 दिसंबर तक नामांकन दाखिल किया जाएगा। नामांकनों की छंटनी 19 दिसंबर को की जाएगी। 22 दिसंबर तक नाम वापस लिए सकेंगे। 31 दिसंबर को मतदान होगा। अध्यक्ष पार्षद पदों के लिए तहसील में नामांकन दाखिल किया जाएगा। निर्वाचन के लिए संयुक्त कलेक्टर आरएस पांडे को रिटर्निंग आफिसर और तहसीलदार नवीन ठाकुर को सहायक रिटर्निंग आफिसर बनाया है।
नामांकन के लिए तहसील कार्यालय में सोमवार को दिनभर तैयारियां चलती रहीं। मंगलवार की दोपहर तीन बजे राजनीतिक दलों की बैठक रखी गई है। इसमें रिटर्निंग आफिसर पांडे और सहायक रिटर्निंग आफिसर ठाकुर राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों को आदर्श आचार संहिता की जानकारी देंगे।
संपत्ति का देना होगा व्यौरा
प्रत्याशियोंको नामांकन दाखिले के दौरान अपनी और अपने परिवार की चल और अचल सहित समस्त प्रकार की संपत्ति का व्यौरा देना होगा। यदि कोई प्रत्याशी गलत जानकारी देता है, तो उसका नामांकन रद्द किया जा सकता है। यदि कोई जानकारी छुपाई जाती है और उस पर कोई आपत्ति करता है, तो भी नामांकन रद्द किया जा सकता है।
22वार्डों के लिए 26 पोलिंग बूथ
नगरपालिका तिल्दा में 22 वार्ड हैं। शहर में कुल 22,600 मतदाता हैं। मतदान के लिए 26 पोलिंग बूथ बनाए गए हैं। जिन वार्डों में 1200 या उससे अधिक मतदाता हैं, वहां दो-दो पोलिंग बूथ बनाए गए हैं। बाजारपारा वार्ड क्रमांक 12, बालगंगाधर तिलक वार्ड क्रमांक-17, बजरंग वार्ड क्रमांक-18 और राजेंद्र वार्ड क्रमांक-20, ये चार ऐसे वार्ड हैं, जहां 1200 या उससे अधिक मतदाता हैं। इसलिए यहां दो-दो पोलिंग बूथ बनाए गए हैं।
10.30 से 3 बजे तक भरेजा सकेंगे पर्चे
सहायकरिटर्निंग आफिसर ठाकुर ने बताया कि अध्यक्ष और पार्षद पदों के लिए नामांकन दाखिल करने की प्रक्रिया सुबह 10.30 बजे प्रारंभ हो जाएगी, जो दोपहर तीन बजे तक चलेगी। नामांकन के लिए आवेदन-पत्र तहसील कार्यालय में ही प्राप्त किया जा सकेगा। नामांकन