पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • नगर पंचायत के नए कार्यकाल में भी बाजार नेशनल हाईवे पर

नगर पंचायत के नए कार्यकाल में भी बाजार नेशनल हाईवे पर

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
व्यवसायिक नगरी गीदम में करीब 1 करोड़ की लागत से बने बाजार शेड बेकार पड़े हुए हैं।

भास्करन्यूज| दंतेवाड़ा

प्रशासनव्यापारियों के बीच तनातनी के चलते बाजार की शिफ्टिंग नहीं हो पा रही है। व्यापारी बाजार स्थल को अनुपयुक्त और असुरक्षित बता रहे हैं।

नए बाजार में जगह की कमी भी बड़ी समस्या बनकर उभरी है। बाजार स्थल के ठीक बाजू में नवनिर्मित थाना भवन को उद्घाटन से पहले ही दिसंबर 2011 में नक्सलियों ने ब्लास्ट से उड़ा दिया था। इसके बाद नया भवन तो नहीं बना, लेकिन परिसर के बाजू में एसटीएफ का कैंप लग चुका है।

ऐसे में व्यापारी नक्सलियों फोर्स के बीच टकराव की आशंका से भी सहमे हुए हैं।

नतीजतन बाजार एनएच-63 पर ही भर रहा है, जिसमें भीड़ ज्यादा होने से आए दिन हादसे हो रहे हैं, बार-बार जाम लगने की समस्या भी रही है।

गाड़ियों के पार्किंग के लिए जगह तक नहीं है। सब्जी और फल समेत अन्य सामानों की बिक्री सड़क पर करना ग्रामीणों की मजबूरी है।

दंतेवाड़ा. भीड़ ज्यादा होने से आए दिन हादसे हो रहे हैं, बार-बार जाम लगने की समस्या भी रही है।

दो दिन भरता है बाजार

गीदममें जिले का सबसे बड़ा मवेशी बाजार बुधवार को भरता है। इस दिन गाय-बैल भैंसों की खरीद-फरोख्त करने दंतेवाड़ा जिले के अलावा सुकमा, बीजापुर, बस्तर कोंडागांव जिले से भी लोग पहुंचते हैं। रविवार को सब्जी बाजार के साथ बकरे का बाजार लगता है।