- Hindi News
- भाजपा की विचारधारा राष्ट्रसेवा से प्रेरित:अजय
भाजपा की विचारधारा राष्ट्रसेवा से प्रेरित:अजय
नगरीयनिकाय चुनाव की तैयारी को लेकर भाजपा मंडल कुरूद ने पुरानी कृषि उपज मंडी परिसर में कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन किया। मुख्य प्रवक्ता पंचायत मंत्री अजय चंद्राकर ने कहा कि भाजपा राष्ट्र सेवा की विचारधारा वाली पार्टी है। एक विचारधारा में कार्य करने वाले कार्यकर्ता एक समान हैं। पद तो केवल जनसेवा करने का जरिया है।
उन्होने कार्यकर्ताओं से कहा कि बिना पद या टिकिट की चाह के अपने अपने वार्डाे एवं नगर में जनसंपर्क कर अपनी स्थायी संपत्ति अर्जित करें। कार्यकर्ताओं की बदौलत ही कुरूद नगर पंचायत में आज तक भाजपा अजेय बनी हुई है। बैठक को भाजपा जिलाध्यक्ष निरंजन सिन्हा, उपाध्यक्ष शिवप्रताप ठाकुर, ज्योति चंद्राकर, भाजपा मंडल अध्यक्ष भीमदेव साहू ने भी संबोधित किया। सम्मेलन में पूर्व जिलाध्यक्ष कमलेश ठोकने, मगरलोड जनपद अध्यक्ष माधव सिंह ठाकुर, रघुनंदन साहू, जिला पंचायत सदस्य संध्या साहू, परमेश्वरी चंद्राकर, श्याम साहू ,विनय चंद्राकर, भानू चंद्राकर, भीखम सेन, रविकांत चंद्राकर, अंजली नायडू, सरिता ओझा सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित थे।