कांग्रेस हमारे लिए कोई चुनौती नहीं - अजय
भाजपाएक जन आधारित पार्टी है जहां कार्यकर्ताओं की भावनाओं का सदैव ध्यान रखा जाता है। पहले मगरलोड विकासखंड अत्यंत पिछडा माना जाता था किन्तु आज हर क्षेत्र में विकास हुआ हैं। सिंचाई, शिक्षा, बिजली हो या फिर स्वास्थ्य सड़क हर क्षेत्र में विकास हुआ है। विकास राजनेतिक नारा नही बल्कि हकीकत है। उक्ताशय के उदगार अजय चंद्राकर मंत्री ग्रामीण एवं पंचायत विकास संसदीय कार्य पर्यटन छत्तीसगढ षासन ने नगरपंचायत मगरलोड के सदभावना भवन में आयोजित नगर पंचायत स्तरीय भाजपा कार्यकर्ता सम्मेलन के दौरान व्यक्त किए। श्री चंद्राकर ने कहा कि चुनाव के समय हर कार्यकर्ता को अपने श्रेष्ठ प्रदर्शन करने की जरूरत है। क्योकि चुनाव संगठन लड़ता है किंतु जितता कार्यकर्ता हैं। श्री चंद्राकर ने आगे कहा कि आज कांग्रेस हमारे लिए कोई चुनौती नहीं वो सिर्फ लकीर पीट रही हैं। नगरीय चुनाव कार्यकर्ता ही जीतने वाले प्रत्याशी तय करेगें। आज भले ही विधानसभा परिसीमन में मगरलोड दूसरे विधानसभा में चला गया है लेकिन भावनात्मक लगाव हमेशा रहेगा और यहा विकास की धारा कभी नहीं रूकेगी। सम्मेलन को श्रवण मरकाम विधायक सिहावा, पिंकी ध्रुव, निरंजन सिन्हा, कमलेश ठोंकने, भीखम सेन, माधवसिंह ठाकुर, कृपाराम साहू, राखी साहू आदि ने भी संबोधित किया। संचालन कामता पारकर तथा आभार प्रदर्शन योगेश्वर साहू ने किया। इस अवसर पर राजेन्द्र गोलछा, शिवराज शाह, नरेश अग्रवाल, भवानी यादव, दिलीप सिन्हा, महेन्द्र साहू, जगदीश साहू सहित बडी संख्या में भाजपा के नेता कार्यकर्ता उपस्थित थे।
मगरलोड. सम्मेलन में बड़ी संख्या में महिला कार्यकर्ता भी पहुंची।