प्रत्याशी चयन सक्रियता देखकर
नगरी मे भाजपा कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित, पंचायत मंत्री ने किया संबोधित।
भास्करन्यूज |नगरी
साहूसदन में भाजपा कार्यकर्ता सम्मेलन मंगलवार को आयोजित हुआ। सम्मेलन के मुख्य वक्ता पंचायत मंत्री अजय चन्द्राकर ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि टिकट के लिये दावेदारी करना सभी कार्यकर्ताओं का मौलिक अधिकार है पर टिकट धन, बल नहीं कार्यकर्ता की पार्टी के प्रति निष्ठा एवं सक्रियता के आधार पर आलाकमान तय करेगी।
उन्होंने कहा कि कार्यकर्ता अपनी मेहनत लगन से असम्भव लक्ष्य को भी सम्भव बनाता है। अध्यक्षता कर रहे सांसद विक्रम उसेंडी ने कहा कि कार्यकर्ताओं को अधिक आत्म विश्वास से बचना चाहिए रणनीति बनाकर नगरी के सभी 15 वार्डे में जीत हासिल करना है।
विशेष अतिथि विधायक श्रवण मरकाम, पूर्व विधायक पिंकी शिवराज शाह, जिला अध्यक्ष निरंजन सिंहा, मंडल अध्यक्ष रवि दुबे, जिला उपाध्यक्ष राजेन्द्र गोलछा, नगर पंचायत उपाध्यक्ष नागेन्द्र शुक्ला, अजय नाहटा, प्रकाश बैस, कमल डागा, टेलेश्वर ठाकुर, जिलायुवा मोर्चा के जगन्नाथ साहू, रामदयाल साहू, गुलजार सिंग मरकाम, विकल गुप्ता, मोहन नाहटा थे। युवा मोर्चा अध्यक्ष कुमार नायर, रामगोपाल साहू, बलजीत छाबडा, प्रतिमा देवांगन, अमिता दुबे, आलोक सिन्हा, नन्द यादव, विनय देवांगन, शैलेन्द्र धेनु सेवक, असलम रिजवी, दीपक शर्मा, अतिश देवांगन, मोनू खान, हृदय साहू, श्यामा भट्ट सहित बडी संख्या में पाटी के कार्यकर्ता उपस्थित थे।
नगरी. भाजपा के कार्यकर्ता सम्मेलन में दिग्गज नेताओं ने भरा जोश।