- Hindi News
- निकाय चुनाव,प्रत्याशी घोषित करने में भाजपा ने मारी बाजी
निकाय चुनाव,प्रत्याशी घोषित करने में भाजपा ने मारी बाजी
मगरलोड. नगरीयनिकाय चुनाव को लेकर नगर पंचायत में राजनीतिक सरगर्मी बढती जा रही है लेकिन प्रत्याषी घोषित करने में भाजपा ने बाजी मारते हुए अध्यक्ष सहित पार्षदों की सूची जारी कर दी है। नगर पंचायत चुनाव में भाजपा की अपेक्षा कांग्रेस सुस्त नजर रही है। ज्ञात हो कि नगर पंचायत चुनाव को लेकर भाजपा नगर पंचायत में अपनी खोई हुई प्रतिष्ठा वापस पाने हर हाल मंे जीतने के लिए एड़ी चोटी एक कर सूची जारी कर दी,जबकि कांग्रेस की सूची अभी तक जारी नहीं हो पाई है। गौरतलब है कि अध्यक्ष पद अनारक्षित होने के कारण रामगोपाल अग्रवाल को टिकट दिया है वहीं कांग्रेस की ओर से दो-तीन नाम की चर्चा है। भाजपा की सूची में वार्ड क्रमांक एक के वार्ड पार्षद के लिए ईश्वर साहू ,वार्ड दो हेमकुमारी चाैहान,वार्ड तीन पूरण कोसले,वार्ड चार धरमीन साहू,वार्ड पांच भोज साहू, वार्ड उमाशंकर देवांगन,वार्ड सात नीरादेवी साहू,वार्ड आठ तीरथ साहू, वार्ड नौ अषोक साहू, वार्ड दस रामानंद साह,ू वार्ड ग्यारह नेमा साहू ,वार्ड बारह कुंती पटेल,वार्ड तेरह दिलीप सिन्हा, वार्ड चौदह भवानी यादव वार्ड क्रमांक पंद्रह डोमार शामिल हंै