पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • सरपंच संघ ने की सीईओ के स्थानांतरण की मांग

सरपंच संघ ने की सीईओ के स्थानांतरण की मांग

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नगरी| सरपंच संघ नगरी के सदस्यों ने जनपद सीईओ प्रभाकर पांडे पर मनमानी करने का अारोप लगाते हुए उन्हें स्थानांतरित करने की मांग की है। संघ के अध्यक्ष महेश गोटा, पिंगल गोटा, मोहन पुजारी, आत्माराम, गौकरण, राधा कुंजाम, प्रेमसिंह, परदेशी मरकाम, बीआर ध्रुव, रामबाई, राजेश्वरी, करूनलता, सोहनलाल, फुलेश्वरी आदि सदस्यों ने बताया कि सीईओ द्वारा बैठकों में अक्सर अपशब्दों का प्रयोग किया जाता है और निर्माण कार्यों एवं ओडीएफ (स्वच्छ भारत मिशन) कार्यों को लेकर धारा 40 के तहत बर्खास्त कराने की धमकी दी जाती है। प्रताड़ित करने के लिए उन्होंने करीब 25 सरपंचों को नोटिस देकर एसडीएम न्यायालय में उनके खिलाफ प्रकरण पेश कर दिया है।

फाईल पूर्ण होने के बाद भी चेक देने के लिए कमीशन की मांग करते हैं। इधर सरपंचों की इस शिकायत पर सीईओ प्रभाकर पांडे ने बताया कि ऐसी कोई बात नहीं है। शौचालय का काम धीमी गति से होने के कारण ही सरपंचों को नोटिस दी गई है। संरपच संघ द्वारा जाे बात कही जा रही है वह सच नहीं है।

मनमानी का आरोप
खबरें और भी हैं...