पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • गुप्त नवरात्र पर पांच कुंडीय महाचंडी यज्ञ शुरू

गुप्त नवरात्र पर पांच कुंडीय महाचंडी यज्ञ शुरू

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
ग्राम उमरगांव में गुप्त नवरात्र के अवसर पर मां दुर्गा मंदिर में पांच कुंडीय सर्व बाधा निवारण चंडी महायज्ञ का शुभारंभ 9 फरवरी को हुआ। पं द्वारिका प्रसाद पांडेय पुजारी माता खल्लारी मंदिर ने बताया कि शास्त्रानुसार लोगों को अपने जीवन में आने वाली बाधा का निवारण कराना बहुत जरूरी है, लेकिन इन बाधाओं का निवारण यज्ञ से ही संभव है, जिसके लिए चार नवरात्रों में से गुप्त नवरात्र को उत्तम माना गया है। इस महायज्ञ का शुभारंभ 9 फरवरी को कलश यात्रा, गुप्त ज्योति प्रज्ज्वलित व देव आह्वान के साथ हुआ। 10 फरवरी को संतान प्राप्ति एवं संतान रक्षा के लिए यज्ञ, 11 फरवरी को रोग दोष शांति के लिए यज्ञ, 12 फरवरी को विवाह में बाधा एवं ग्रह कलह शांति यज्ञ, 13 फरवरी को नवग्रह शनि, राहू बाधा निवारण यज्ञ, 14 फरवरी को व्यापार, कारोबार, रोजगार बाधा निवारण यज्ञ, 15 फरवरी को वाहन दुर्घटना नाशक एवं वाहन रक्षा के लिए यज्ञ, 16 फरवरी को हवन पूर्णाहूति एवं नौ कन्या पूजन व शांति पाठ किया जाएगा।

उमरगांव में अनुष्ठान
खबरें और भी हैं...