- Hindi News
- बारह घंटे में दो सड़क हादसे दो की मौत, 5 घंटे रहा जाम
बारह घंटे में दो सड़क हादसे दो की मौत, 5 घंटे रहा जाम
हाइवाकी चपेट से युवक की मौत हो जाने पर ग्रामीणों ने मुआवजे की मांग को लेकर 5 घंटे चक्काजाम कर दिया। मुआवजा मिलने के बाद जाम खत्म किया गया। यह मामला मुश्किल से शांत हुआ था कि रात लगभग 7 बजे सड़क किनारे खड़े एक किशोर को अज्ञात वाहन के चालक ने ठोकर मार दी जिससे उसकी मौत हो गई।
घटना सोमवार को बलौदा थाना के अंतर्गत ग्राम पहरिया के गोवाबंद मोड़ में सुबह 7 बजे हुई। खिसोरा निवासी रामनारायण यादव पिता संतोष यादव 27 वर्ष किसी कार्य से पैदल पहरिया से नैला की ओर जा रहा था, अभी वह गोवाबंद के पास ही पहुंचा था कि पीछे से रही हाइवा क्र. सीजी 11 एबी 2936 ने उसे अपनी चपेट में ले लिया। माैके पर ही उसकी मौत हो गई। घटना से आक्रोशित ग्रामीणों ने पहरिया नैला मार्ग अवरूद्ध कर मुआवजे की मांग करने लगे। सूचना पर बलौदा थाना प्रभारी बीएस राजपूत दलबल सहित घटना सहित मौके पर पहुंचे उन्होंंने ग्रामीणों को समझाइश दी लेकिन ग्रामीण बिना मुआवजे के कोई बात मानने को तैयार नहीं थे। अंत में 12 बजे थाना प्रभारी द्वारा शासन की ओर से 25 हजार रुपए की व्यवस्था की गई तब जाकर मामला शांत हुआ तथा शव को पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। क्षेत्र में आए दिन सड़क दुर्घटनाओं में मरने वालों की संख्या बढ़ती जा रही है। दुर्घटना के बाद चक्काजाम अागजनी आम बात हो गई। दूसरी घटना रात 7 बजे बुचीहरदी की है। पुलिस के अनुसार सुखलाल यादव (15 वर्ष) पिता रामधन यादव अपने घर के पास सड़क किनारे खड़ा था कि अज्ञात वाहन के चालक उसे ठोकर मार कर भाग गया। किशोर को अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया।
छात्रों ने किया था जाम-पखवाड़े भरपूर्व ग्राम बुढ़गहन में हाईस्कूल के छात्र-छात्राओं ने खराब सड़क हाइवा, ट्रेलर से हो रही दुर्घटनाओं के विरोध में लगातार 4 दिनों तक चक्काजाम कर दिया था। जिसके चलते लोगों को खासी दिक्कतों का सामना करना पड़ा था। इन घटनाओं से लोगों में आक्रोश है।
केस 2 -8सितंबर को बिरगहनी में वहां के उपसरपंच रामप्यारी कुर्रे को ट्रेलर ने अपनी चपेट में ले लिया था, जिससे उसकी मौत हो गई थी। यहां भी आक्रोशित ग्रामीणों ने ट्रेलर को आग के हवाले कर दिया था।
केस 1 -बलौदामें 11 मार्च काे सड़क दुर्घटना में मालती पिता श्रीराम कटकवार की मौत हो गई थी। जिससे गुस्साए लोगों ने दुर्घटनाकारित हाइवा एक अन्य हाइवा को आग के हवाले क